संभल, जनवरी 4 -- बबराला गंगा घाट राजघाट पर मां गंगा की भव्य महाआरती हुई। मां गंगाजन कल्याण समिति बबराला के पांच पुरोहितों द्वारा मां गंगा की भव्य महाआरती की गई। जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पुरोहितों ने बैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा का पूजन कराया और आशीर्वाद दिया। इस दौरान कपिल गोयल, गार्गी गोयल, पूजा गोयल ,गर्वित गोयल, सात्विक गोयल, योगेंद्र सिंह यादव, उमेश चंद्र वार्ष्णेय, डॉ. कैलाश वार्ष्णेय, डॉक्टर पूर्वा वार्ष्णेय,अमित यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...