संभल, अगस्त 6 -- जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने के लिए दो गुन्नौर क्षेत्र में बबराला और नखासा थाना क्षेत्र में रायसत्ती थाना बनाया गया है। दो नए थाने बजूद में आने के बाद सोमवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बबराला थाना का निरीक्षण भी किया था। मंगलवार सुबह को दोनों थानों पर थानाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में अपराध नियंत्रण और तेज कार्रवाई की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। एसपी ने स्वाट टीम के प्रभारी रहे बोबिन्द्र कुमार को अब रायसत्ती थाने का प्रभारी बनाया है। टीसीएल चौकी रजपुरा के प्रभारी रोशन सिंह को बबराला थाने का जिम्मा सौंपा गया है। अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक लोकेंद्र त्यागी को अब स्वाट टीम का नया प्रभारी बनाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.