उन्नाव, फरवरी 17 -- अचलगंज। औद्योगिक क्षेत्र बंथर में संचालित चमड़ा फैक्ट्री में काम करते समय सोमवार देर शाम मजदूर का हाथ बफिंग मशीन की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे हैलट रेफर कर दिया। परिजन हैलट के बजाए कानपुर के निजी अस्पताल ले गए। मंगलवार सुबह आक्रोशित परिजन फैक्ट्री गेट पर पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी पर अचलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फैक्ट्री प्रबंध तंत्र व परिजनों के बीच आपसी सुलह समझौता करवाया। उसके बाद परिजन कानपुर रवाना हो गए हैं। कोतवाली क्षेत्र के हिमाचलखेड़ा गांव के रहने वाले 42 वर्षीय श्रीकांत औद्योगिक क्षेत्र बंथर स्थित कलकत्ता लेदर फैक्ट्री में मजदूरी करता है। सोमवार देर शाम काम करते समय उसका दाहिना हाथ चमड़ा साफ करने वाली बफिं...