भदोही, नवम्बर 23 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय ग्रामीणों की बैठक रविवार को नवधन स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। इसमें ऊंज बाजार के पास बस स्टैंड बनवाने की मांग की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि ऊंज में थाना, पोस्ट आफिस व बाजार है। लेकिन बस स्टैंड न होने से क्षेत्रीय जनता को बस पकड़ने के लिए जंगीगंज व भीटी जाना पड़ता है। रोडवेज की बसें फ्लाईओवर से ही होकर चली जाती हैं। तैयार होकर यात्री सड़क की पटरी पर खड़े रहते हैं। बस वालों को हाथ भी देते हैं लेकिन बस का ठहराव नहीं होता है। ऐसे में यात्रियों को बस पकड़ने के लिए जंगीगंज व भीटी जाना पड़ता है। जबकि आटो से यात्रा करना काफी महंगा पड़ रहा है। क्षेत्रीय जनता की परेशानी को देखते हुए बस स्टैंड बनवाना अत्यंत जरुरी हो गया है। इस मौके पर राकेश कुमार, अजय मौर्य, संजय सिंह, अरविंद कुमार आदि उपस्थित थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.