समस्तीपुर, जनवरी 31 -- विभूतिपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बन्हैती में चोरों ने विद्यालय के आधा दर्जन बिजली पंखा की चोरी कर ली है। इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश द्वारा विभूतिपुर थाना में आवेदन दिया गया है। इसमें उन्होंने कहा है कि 29 जनवरी की संध्या निर्धारित समय पर विद्यालय बंद कर सभी शिक्षक अपने-अपने घर चले गए थे। 30 जनवरी को प्रात: लगभग 9:15 बजे जब वे अन्य शिक्षकों के साथ विद्यालय पहुंचे, तो देखा कि विद्यालय के ऊपरी मंजिल में स्थित कक्षा दो, तीन एवं चार के कमरों से 6 बिजली पंखे की चोरी कर ली गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय शिक्षा समिति के लोग व अभिभावकों को बुलाकर स्थिति से अवगत कराया। उपस्थित लोगों के द्वारा चोरी की घटना को लेकर थाना में लिखित शिकायत करने का निर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.