जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- कांग्रेस नेता और झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की ओर से गुजरात में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बन्ना गुप्ता के बयान को शर्मनाक करार दिया है। शुक्रवार को सुधांशु ओझा ने कहा कि ऐसा बयान बन्ना गुप्ता के राजनीतिक दिवालियापन का परिचायक है। ओझा ने कहा कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोची-समझी साजिश के तहत समाज में जहर घोलने और राष्ट्रवादी संगठनों को बदनाम करने की कोशिश है। यह बयान न केवल संघ के करोड़ों स्वयंसेवकों का अपमान है, बल्कि देश की राष्ट्रवादी चेतना, सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक एकता पर हमला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.