काशीपुर, दिसम्बर 13 -- बाजपुर। शनिवार को बन्नाखेड़ा चौकी पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों का सघन सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस ने 140 लोगों का सत्यापन किया और बाहरी व्यक्तियों तथा श्रमिकों का सत्यापन न कराने पर 7 ठेकेदार और मकान मालिकों के चालान किए। चौकी इंचार्ज अशोक कांडपाल ने बताया कि शनिवार को चले अभियान के तहत कार्रवाई की गई है साथ ही लोगों को सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज अशोक कांडपाल, एएसआई भरत सिंह भंडारी, कांस्टेबल दलीप सिंह फर्त्याल, कांस्टेबल सुनील कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...