गाजीपुर, फरवरी 20 -- मरदह (गाजीपुर)। मरदह बाजार में बोगना गांव निवासी ज्वाला चौहान की कपड़े की दुकान स्थित है। दुकान बंद होने के बाद नित्य की भांति दुकानदार रात्रि में घर चला गया था। देर रात्रि में अचानक अंदर से आग की लपटें उठते देखकर स्थानीय लोगो ने दुकानदार को फोनकर बोगना गांव से दुकान पर बुलाकर शटर खुलवाया गया तब तक सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इस दौरान सैकड़ो की तादाद में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी रही। दुकानदार ज्वाला चौहान ने बताया कि आग लगने से रेडीमेड कपड़े और फर्नीचर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। उन्हें लाखों रुपये के आर्थिक नुकसान का हुआ है। आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक ज्ञात नहीं है।शॉर्ट सर्किट से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...