बुलंदशहर, फरवरी 15 -- पहासू क्षेत्र के गांव बनैल में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कर मूर्तियों को रथ में रखकर गांव में भृमण कराया तथा विधि विधान से मूर्तियों को मन्दिर में प्रतिष्ठापित किया। तीन दिन तक चले प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम में वैदिक आचार्यों के सानिध्य में यजमानों ने लगातार चले हवन में आहुतियां देकर मानव कल्याण की कामना की। परशुराम चौक से रथ में सजे शिव परिवार को गांव का भृमण कराया गया। इस दौरान महिलाएं नृत्य करती चल रहीं थी। लोगों ने गुलाल तथा अबीर उड़ा कर खुशी मनाई। शिव परिवार की स्थापना के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इस मौके विनोद शर्मा, मुकेश शर्मा, प्रमोद,जानू,देवा,जुगनू,सचिन, हिमांशु, प्रेमचंद,छोटू, अंकित, पुलकित, मोहित,आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...