शामली, नवम्बर 24 -- नगर पंचायत झिंझाना में सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त करने लिए लिए ईओ एवं पुलिस प्रशासन द्वारा बुलाई की वार्ता में सहमति बन गयी। कर्मचारियों की सभी मांगे ईओ द्वारा मान ली गयी, लेकिन इसी बीच चेयरमैन में हटाए गए तीन सफाई कर्मियों को बहाल करने से मना करने पर पेंच फंस गया। सफाईकर्मियों ने हड़ताल जारी रखने का ऐलान कर दिया। पांच दिन से झिंझाना में सफाई कर्मियों की हड़ताल सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है। कस्बे में जगह जगह कड़े के ढेर लगे है। सोमवार नगर पंचायत परिसर में तनावपूर्ण माहौल रहा। दोपहर बाद सीओ कैराना श्याम सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना, अधिशासी अधिकारी (ईओ) समीर कश्यप और एसआई अनुज फोगट मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों, जिनमें आनंद चंचल और सफाई नायक के पांच कर्मचारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.