गोपालगंज, मई 14 -- शौच के बाद नल हाथ-पैर धोने गई थीं, इसी दौरान सांप ने डंस लिया बनिया छापर गांव की घटना, पति की पांच साल पहले हो चुकी है मौत फुलवरिया। एक संवाददाता फुलवरिया थाना क्षेत्र के बनिया छापर गांव में बुधवार की सुबह 45 वर्षीय विधवा संगीता देवी को एक जहरीले सांप ने डंस लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। संगीता देवी स्वर्गीय पिंटू सिंह की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार, संगीता देवी रोज की तरह सुबह शौच के बाद पास के नल पर हाथ-पैर धोने गई थीं। उसी दौरान उन्हें एक जहरीले सांप ने डंस लिया। जिससे वह अचेत हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल फुलवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही संगीता देवी ने दम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.