धनबाद, मार्च 17 -- झरिया, प्रतिनिधि झरिया थाना क्षेत्र बनियाहीर 3 नंबर में दो पक्षों की बीच शनिवार को मारपीट हो गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए। गोलू नामक किशोर को गंभीर चोट लगने पर लोगों ने झरिया के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही झरिया इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार, झरिया सीओ मनोज कुमार दलबल के साथ पहुंचे। दोनों पक्षों के लोगों खदेड़ा। उसके बाद दोनों पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर वापस अपने अपने घर पर भेज दिया गया। सिंदरी डीएसपी आसुतोष सत्यम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना के संबंध में बताया कि शुक्रवार को बनियाहीर तीन नंबर के लोग होली खेल रहे थे। तभी दो युवक पार हो रहे थे। रंग डालने को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद दोनों पक्ष के लोग जुट कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.