धनबाद, फरवरी 4 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। डीएवी बनियाहीर में मंगलवार को कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। मौके पर 11वीं कक्षा के बच्चों ने 12वीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मंच संचालन 11वीं की छात्रा श्रद्धा सिन्हा व छात्र बर्जान व जफर ने किया। इस दौरान प्राचार्या डॉ. अभिलाषा कुमारी ने आशीर्वचन दिया कि आप सभी विद्यालय के गौरव और देश के भावी कर्णधार हैं। जीवन में सफलता आप सबके कदमों का आलिंगन करे। आप सब आगामी परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय के गौरव बढ़ाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.