छपरा, जनवरी 3 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हंसराजपुर कला में बंद घर से चोरों ने आभूषण और नकद की चोरी कर ली। गृहस्वामी को घर खोलने के बाद इसकी जानकारी हुई। इस मामले का लिखित आवेदन पीड़ित संजीत कुमार गुप्ता ने शनिवार को पुलिस को दिया है। पीड़ित ने बताया है कि वह घर बंद कर परिवार के साथ बाहर घूमने गया था। दो दिनों बाद वह घर लौटा था। जब ताला खोल वह घर में प्रवेश किया तो गोदरेज का ताला टूटा था। घर के अंदर गोदरेज में रखे लगभग दस लाख रुपये मूल्य के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नकद गायब था। चोरी की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। थाने की पुलिस प्राप्त आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इधर, शुक्रवार की देर रात थानाक्षेत्र के कराह में भी चोरों ने घर का दरवाजा तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने महिला के आभूषण और तीस हजार रुपये...