अलीगढ़, अक्टूबर 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बनियापाड़ा में लीकेज के कारण घरों में आई दरार के बाद गुरुवार को नगर निगम के अफसरों की नींद टूटी। मेयर, नगर आयुक्त व जलकल विभाग की टीम ने बनियापाड़ा पहुंची। मेयर ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। कहा कि समस्या का समाधान करा दिया जाएगा और लीकेज से छुटकारा मिल जाएगा। 400 मीटर नई पाइप लाइन डालने का काम शुरू कराया गया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा से विवाद करने वाले भाजपा नेता अतुल राजा ने सोशल मीडिया पर लीकेज की समस्या को उठाया था। मामला यहां और बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने पलायन की बात छेड़ दी तो नगर निगम प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। जीएम जल लीकेज से दरार को नकार रहे थे। गुरुवार को मेयर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त से विवाद करने वाले भाजपा नेता अतुल राजा समेत अन्य भाजपाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.