गिरडीह, जनवरी 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बनियाडीह निवासी तेजन सिंह का निधन गुरूवार दोपहर में हो गया। वे लगभग 95 वर्ष के थे। उनके निधन पर बनियाडीह में शोक की लहर है। तेजन सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुल्तानगंज में होगा। गुरूवार सुबह उन्हें सुल्तानगंज ले जाया जाएगा। बताया जाता है आजादी से पहले के कई किस्से की जानकारी लोगों को तेजन सिंह से होती थी। नई पीढ़ी के लोग उनसे पुरानी कहानियां सुना करते थे। पहले के रहन सहन और अभी हुए बदलाव के बारे में भी उनसे कई जानकारी लोगों को होती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.