संभल, जनवरी 13 -- चौकी आटा क्षेत्र के एक गांव से सोमवार की शाम थाना पुलिस ने जुए का भंडाफोड़ किया। सूचना के आधार पर पुलिस आटा गांव के खाली पड़े प्लॉट में पहुंची और वहां जुआ खेलते पांच लोगों मुनेश, चंद्रसेन, पूरन, दिनेश और गंगासिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनकी तलाशी में पुलिस ने लगभग 15 हजार रुपए और एक ताश की गड्डी बरामद की। गिरफ्तारी में पुलिस टीम ने चौकी इंचार्ज संदीप कुमार शर्मा, एसआई धनवीर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रशांत यादव और आमिर मलिक सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...