संभल, अक्टूबर 7 -- थाना क्षेत्र के ग्राम बनियाखेड़ा में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रविवार को भव्य रामलीला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कुंवर शैलेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद आरती सम्पन्न हुई, जिसके पश्चात कथा वाचक बलबीर जी महाराज ने 'नारद मोह प्रसंग का रोचक वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे देवर्षि नारद ने तपोवन में कामदेव पर विजय प्राप्त कर अहंकार कर लिया। उनके अभिमान को दूर करने के लिए भगवान विष्णु ने योगमाया द्वारा सील नगरी की रचना की और विश्वमोहिनी के स्वयंवर का आयोजन कराया। विश्वमोहिनी के रूप-सौंदर्य पर मोहित होकर नारद जी ने भगवान विष्णु से उसका रूप माँगा, तब भगवान ने उन्हें वानर रूप प्रदान किया। स्वयंवर में नारद जी को वानर रूप में देखकर लोग हँसने लगे। सत्य का ज्ञान होने पर नारद जी क्रोधित होकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.