औरंगाबाद, फरवरी 12 -- मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित एनएच-19 के बनियां घटराईन मोड़ पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आवाज तेज कर दी है। ग्रामीणों द्वारा बार-बार अनुरोध के बावजूद एनएचआई प्राधिकरण की ओर से पहल नहीं होने पर मामले में उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर की गई। सुनवाई के बाद न्यायालय ने एनएचआई प्राधिकरण को निर्देश दिया है कि जब तक ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं। न्यायालय ने ब्रेकर लगाने, सुरक्षात्मक व्यवस्था करने, स्कूली बच्चों के सड़क पार करने के लिए सिग्नल लाइट लगाने तथा सीसीटीवी कैमरे से निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में देरी पर ग्रामीणों ने प्रशासन और एनएचआई अधिकारियों के प्रति आक्रोश जताया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि ओवरब...