मेरठ, फरवरी 16 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में बनास डेयरी एवं कृषि विश्वविद्यालय के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। दोनों के बीच एमओयू होने से कृषि विवि के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पशुपालकों को भी लाभ मिल सकेगा। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि एमओयू साइन होने के बाद विवि के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसनों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि डेयरी के क्षेत्र में विवि द्वारा यह पहला एमओयू साइन किया गया है। कुलपति ने अहमदाबाद में बनास डेरी के बिल्डिंग तथा रिसर्च सेंटर फूड उत्पादन तथा प्रोसेसिंग यूनिट के अलावा नेचुरल फर्टिलाइजर यूनिट का भी भ्रमण किया।

हिंदी हिन्दुस...