हजारीबाग, जनवरी 8 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बनासो में बुधवार की दोपहर बड़ी आगजनी की घटना हुई। जिसमें फेरी वाले के गोदाम में रखे आठ बाइक समेत लाखों रुपये के सामान जलकर खाक हो गए। जानकारी के अनुसार बनासो निवासी कौशर अंसारी के घर में पश्चिम बंगाल के रहने वाले कुछ किरायेदार रहते थे, जो बाइक से गांव-गांव घूमकर प्लास्टिक की कुर्सियां, रजाई-गद्दे, कंबल, तिरपाल समेत प्लास्टिक के कई सामान बेचने का काम करते थे। वे बीते दस वर्षों से उनके यहां रह रहे थे। सामानों को रखने के लिए वे लोग एस्बेस्टस शीट से बना हुआ एक गोदाम भी रखे थे। बताया जाता है कि नववर्ष पर सभी फेरी वाले उक्त गोदाम को बंद कर अपने घर पश्चिम बंगाल गए थे। इसी बीच बुधवार की दोपहर करीब एक बजे अचानक गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरे बनासो बाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.