हमीरपुर, दिसम्बर 14 -- मौदहा, संवाददाता। कस्बे के रहमानियां खेल ग्राउंड में चल रहे अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट का रविवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बनारस और इटारसी के मध्य खेला गया। बनारस ने इटारसी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। सोमवार को गोंडा व बनारस के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। मुख्य अतिथि इंजीनियर निदा कदीर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर राष्ट्रगान पढ़कर मुकाबला शुरू कराया। बनारस और इटारसी के मध्य सेमीफाइनल का रोमांचक मुकाबला शुरू हुआ। जिसमे दोनों टीमें पहले हाफ तक शून्य की बराबरी पर रही और दूसरे हाफ के तीसरे क्वार्टर के शुरू होते ही बनारस ने बैक टू बैक 32वें व 33वें मिनट में लगातार दो गोल कर 2-0 से बढ़त लेकर मैच अपनी तरफ मोड़ लिया। चौथे क्वार्टर तक चले मैच मे इटारसी कोई भी गोल करने में नाकाम रही। इसी तरह बनारस ने 2-0 से इ...