वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। दी बनारस बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। इस दौरान कुल 76.86 प्रतिशत मत पड़े। इसमें 5613 मतदाता में 4312 यानी 76.86 प्रतिशत ने वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह धीमी गति से शुरू हुआ मतदान दिन चढ़ने के साथ तेज हो गया। वहीं, कई मतदाता सीओपी नहीं होने से वोट नहीं डाल सके। सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने भी मतदान किया। चुनाव में 12 पदों के लिए कुल 53 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के लिए 17 टेबल और 59 बूथों बनाए गए थे। वोटरों को दीवानी न्यायालय परिसर से होकर बनारस बार सभागार में बने बूथ पर वोट डालकर सभागार के दूसरे गेट से बाहर निकलने की व्यवस्था की गई थी। मतदान सम्पन्न होने के बाद मतपेटियों को प्रत्याशियों के सामने सील कर सुरक्षित रख दिया गया है। वोटों की गिन...