वाराणसी, जनवरी 5 -- पिंडरा (वाराणसी)। बनारस बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी का तहसील पिंडरा के अधिवक्ताओं ने सोमवार को सम्मान किया। शशांक शेखर ने आभार जताते हुए तहसील अधिवक्ताओं को हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर तहसील बार पिंडरा के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष अशोक पांडेय, प्रीतराज माथुर, सत्येंद्र पाठक, सतीश पांडेय, सुनील पटेल गुड्डू, अविनाश चौबे मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...