वाराणसी, जनवरी 7 -- वाराणसी। दुर्गाकुंड की प्रेम नगर कॉलोनी में बुधवार को बनारस बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ल का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विनोद कुमार शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ता न्यायालय में जनता के हितों का प्रहरी होता है। जब किसी राज्य या राष्ट्र का सामाजिक संगठन सचेत और मजबूत होता है तो वहां न्याय (विधि) का राज्य होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए काशी विद्यापीठ छात्र संघ के पूर्व महामंत्री प्रफुल्ल कुमार पांडेय ने कहा कि बनारस बार एसोसिएशन लोकहित के संघर्ष का इतिहास समेटे हुए है। आयोजक प्रमोद तिवारी बच्चा ने भी विचार रखे। इस अवसर पर सेंट्रल बार के पूर्व महामंत्री अनिल पाठक, सुनील मिश्र, संजय तिवारी, आशुतोष शुक्ला, संजय, नवीन मिश्रा, प्रभात रस्तोगी, सोनू कुमार, मनीष चौबे, विनोद सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.