चंदौली, जनवरी 12 -- धानापुर। अमर शहीद स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत रविवार को गाजीपुर और बनारस की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। निर्धारित 45-45 मिनट के खेल में दोनों टीमें कोई भी गोल नहीं कर सकीं, जिससे मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच का निर्णय ट्राई-ब्रेकर के माध्यम से किया गया, जिसमें बनारस की टीम ने गाजीपुर को 5-4 से पराजित कर विजयी बढ़त हासिल की। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष रुस्तम खान, संरक्षक शाह आलम खान, उपाध्यक्ष आजाद खान बाबू, उमेश मांझी, अमन, पप्पू मिश्रा आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका राशिद खान ने निभाई। मैच की कमेंट्री आतिफ खान और इनाम खान ने संयुक्त रूप से किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...