फिरोजाबाद, जनवरी 11 -- मनरेगा में बदलाव को लेकर कांग्रेस में आक्रोश है तो कांग्रेस द्वारा जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं शासन के आदेश पर पुलिस भी इन प्रदर्शनों को लेकर अलर्ट मूड पर है। वाराणसी में एनएसयूआई के प्रदर्शन से पहले ही फिरोजाबाद में एनएसयूआई नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया, ताकि यह प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकें। मनरेगा में बदलाव को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सामने प्रस्तावित था। फिरोजाबाद से भी एनएसयूआई नेता इस प्रदर्शन में जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने पहले ही इन नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष यश दुबे, शिकोहाबाद के पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश, पीसीसी सदस्य चंद्रकांत यादव को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...