वाराणसी, फरवरी 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 में भी वाराणसी क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत सबसे ज्यादा संवेदनशील जिले आ रहे हैं। छह के मुकाबले इस वर्ष पांच जिलों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन पांच जिलों के परीक्षा केंद्रों की निगरानी के साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, प्रश्नपत्र लाने-ले जाने सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त सुरक्षा रखी जाएगी। बड़े परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने की भी तैयारी चल रही है। यूपी बोर्ड की तरफ से परीक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील घोषित किए गए 18 जनपदों में वाराणसी क्षेत्रीय केंद्र के बलिया, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और जौनपुर को शामिल किया गया है। सभी जिलों में पहले भी सामूहिक नकल या पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बलिया और गाजीपुर तो इसके लिए कुख्यात रहे हैं। पिछले वर...