रांची, अप्रैल 30 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। बनारस के एक प्लाईवुड कारखाना में आग लगने से घायल मजदूर 21 वर्षीय विशाल बेदिया की इलाज के दौरान मंगलवार को रिम्स में मौत हो गई। विशाल सिकिदिरी थाना क्षेत्र के ओबर गांव का निवासी था। एक माह पहले वह अपने तीन दोस्तों के साथ बनारस के एक प्लाईवुड कारखाना में काम करने गया था। जिस समय कारखाना में आग लगी थी विशाल तीसरे तल्ले पर था। अचानक लगी आग से नीचे तल्ले के सभी कर्मचारियों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन विशाल और उसके दोस्त छत पर चले गए। प्लाईवुड में आग लगने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। विशाल और उसके दोस्त जान बचाने के लिए रस्सी के सहारे तीसरे तल्ले की छत से नीचे उतरने लगे। उसी दौरान विशाल का हाथ रस्सी से छूट गया और वह नीचे गिर गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और घटना की सूचना परिजनों को दी गई। ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.