वाराणसी, फरवरी 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता।कंदवा के चंद्रमा नगर में रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। लालजी पाल (तेंदुई) को बनारस केसरी बनने का गौरव प्राप्त हुआ। उपविजेता बरेका के अजय यादव हुए। बनारस कुमार बरेका के शिव शंकर यादव बने। उपविजेता नैपुरा के अवध यादव रहे। बनारस अभिमन्यु अहरक के आकाश यादव, उपविजेता मुंगवार के सुंदरम रहे। महिला बनारस केसरी बीएचयू की पायल यादव बनीं। उपविजेता बरेका की पलक यादव रहीं। बनारस कुमारी निवेदिता साईं की रागिनी पासवान बनीं। उपविजेता यहीं की आंचल यादव रहीं। निर्णायक सुरेंद्र यादव, चंद्रेश पटेल, अशोक यादव, सुनील यादव, उमेश कुमार, सुनील यादव, जावेद अंसारी, हर्षित यादव रहे। इस मौके पर कंदवा पार्षद सुशीला देवी, डॉ. एके सिंह, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव प्रेम कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष प्रेम शंकर ...