वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी। काशी की बेटी सोनाली सिंह द्वारा अंतरिक्ष जागरूकता कार्यक्रम के निमित्त आउटरीच प्रोग्राम चलाने को इसरो द्वारा सराहा गया है। यूआर राव उपग्रह केंद्र बैंगलोर में आयोजित अखिल भारतीय तकनीकी सम्मेलन में उनके कार्यों की खूब चर्चा रही। सोनाली शहर के भिखारीपुर निवासी अशोक सिंह की पुत्री हैं। सोनाली ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। सोनाली की प्रारंभिक शिक्षा लिटिल फ्लावर हाउस ककरमत्ता, स्नातक की पढ़ाई इनवर्टिस बरेली और परास्नातक कि पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.