रुडकी, फरवरी 9 -- रविदास जयंती के दिन बिनारसी गांव में हुए विवाद में दोनों पक्षों के दो लोगों की मौत के बाद पुलिस ने हत्या में शामिल एक नाबालिग को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, बिनारसी गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में दोनों पक्षों के कुल 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं, रविवार देर रात हत्या में शामिल एक किशोर को भी हिरासत में लिया गया। जिसे पुलिस सुरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया। भगवानपुर थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की जांच जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस सतर्क है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...