अयोध्या, जनवरी 5 -- अयोध्या संवाददाता। अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव का मतदान मतदान मंगलवार को होगा। मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान के लिए कुल 32 मतदेय स्थल बनाये गए हैं और 67 कार्मिक की ड्यूटी लगाई गई है। संघ के 12 पदों के लिए कुल 45 दावेदार मैदान में हैं। मतगणना बुधवार को कराई जाएगी। मंगलवार को अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष-मंत्री समेत विभिन्न 12 पदों पर ताल ठोंक रहे 45 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 2461 मतदाता करेंगे। कचहरी परिसर स्थित आचार्य नरेंद्र देव सभागार में सोमवार देर शाम तक चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं का अंतिम रूप दिया जाता रहा। चुनाव अधिकारी ने तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। मतदान के लिए मतदान सुबह आठ बजे शाम पांच बजे तक का समय तय किया गया है। मतदान...