मुंगेर, फरवरी 8 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता । प्रखंड अंतर्गत रंगनाथ उच्च विद्यालय, बनहरा में स्कूली छात्राओं को आत्मसुरक्षा के प्रति आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत दिया जा रहा है, जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कुल 45 छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रशिक्षक कार्तिक कुमार प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी कुमारी की निगरानी में चल रहा है। इस दौरान विद्यालय की भौतिकी शिक्षिका प्रियंका झा भी छात्राओं को जागरूक करते हुए आत्मरक्षा के महत्व पर जानकारी दे रही हैं। प्रशिक्षण में छात्राओं को आपात स्थिति में स्वयं की रक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखाए जा रहे हैं। इसमें ऊपर पंच, डाउन पंच, मिडल पंच, बाल खींचे जाने या छेड...