बरेली, दिसम्बर 31 -- बरेली। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के परास्नातक छात्र-छात्राओं के शैक्षिक उत्थान के लिए महाविद्यालय की पीजी फोरम द्वारा छात्र-छात्राओं को बनवसा एवं नानकमत्ता डैम का भम्रण करवाया गया। बस को महामंत्री शशिभूषण अग्रवाल एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शैक्षिक भम्रण की समन्वयक डॉ. पूजा अग्रवाल ने बताया कि इस भम्रण में महाविद्यालय में पीजी फोरम के पदाधिकारी उमंग तिवारी, उमेश गौतम शारिका के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों सहित लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भम्रण के दौरान छात्र-छात्राओं ने शारदा सागर डैम एवं नानक सागर डैम से प्रयोगशाला में जांच के लिए पानी के नमूने एकत्रित किए एवं विभिन्न प्रकार की मछलियों एवं उनकी प्रजातियों का अध्ययन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...