सहरसा, मई 17 -- सिमरी बख्तियारपुर। बनमा ईटहरी प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन के समीप प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। बीडीओ गुलशन कुमार झा, सीओ आशिष कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष साजन शर्मा तथा जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। वहीं इस अवसर पर बनमा ईटहरी प्रखंड के मंडल भाजपा अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष अनिल यादव तथा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव को सदस्यों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा सदस्यों ने अतिथियों का भी स्वागत किया। इस अवसर पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज से यह कार्यालय विधिवत रूप से चलेगी। मौके पर युवा लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.