सहरसा, दिसम्बर 3 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी प्रखंड क्षेत्र के सभी सातों पैक्स गोदाम में धान की खरीददारी शुरू नहीं की गई है। धान की खरीददारी नहीं होने से क्षेत्र के किसान खुली बाजार में धान बेचने को विवश हो रहे हैं। हाल किसानों का यह है कि रबी फसल को लेकर जहां तैयारी करते, वहीं धान की विक्री सरकारी दर पर नहीं होने से घर में रखा जमा धान उसकी टेंशन बढ़ा रही है। लिहाजा किसान खुली बाजार में अपना धान को ओने-पोने भाव में बेचने को लाचार व विवश हो रहे हैं। बावजूद इसकी चिंता विभाग के अधिकारियों को नहीं है। इस संबंध में बनमा ईटहरी प्रखंड के बीसीओ विशाल आनंद ने बताया कि पूरे बिहार के सहकारिता पदाधिकारी एक दिसम्बर से हड़ताल पर है। इसलिए एक दिसम्बर से धान की खरीदारी बंद है। हालांकि 30 नवम्बर तक खरीदारी की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...