पूर्णिया, अक्टूबर 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।कसबा थाना के जवनपुर में कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर रेल हादसे में मारे गए एवं घायल किशोर डेढ़ महीने पहले बनमनखी प्रखंड से मखाना फोड़ी के लिए पूर्णिया आए थे। वे मुफस्सिल थाना के सपनी मिलिक गांव में मखाना फौरी कर रहे थे। सभी बच्चे जानकीनगर के चांदपुर भंगहा पंचायत के थे। मृतक किशोर श्याम सुंदर उर्फ सुंदर ऋषिदेव के पिता ब्रह्मदेव ऋषिदेव ने बताया कि सभी किशोर दरभंगा के मखाना ठेकेदार के अंदर काम कर रहे थे। भंगहा के एक ग्रामीण ने बच्चों को मखाना फोड़ी के काम में लगाया था। शुक्रवार सुबह ठेकेदार ने उन्हें फोन से बच्चों के भागने की सूचना दी थी। बाद में उन्हें पता चला कि बच्चों की ट्रेन में कटकर मौत हो गई है। जिसके बाद वे जीएमसीएच पहुंचे थे। -:घायल किशोर के ठीक होने के बाद होगा खुलासा: -सपनी मिलिक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.