पूर्णिया, जनवरी 28 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बीती रात अज्ञात चोरों ने बनमनखी राधा कृष्ण मंदिर से दान पेटी की चोरी कर ली। चोरी की घटना को लेकर मंदिर के पुजारी महेश कुमार शर्मा ने बनमनखी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर थाना अध्यक्ष को आवेदन दिया है। आवेदन में पुजारी ने कहा है कि दान पेटी में तकरीबन 30 से 40 हजार रुपए होने का अनुमान है। इस मामले में थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाले जाने पर दानपेटी चोरी कर ले जाता हुआ एक व्यक्ति दिख रहा है, जिसका चेहरा ढका हुआ है। चोर की पहचान कराई जा रही है। शीघ्र चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर मंदिर की ओर से शिव शंकर तिवारी ने बताया कि बनमनखी थाना पुलिस के द्वारा चोरी की गई खाली दान पेटी को सुमरित हाई स्कूल के फील्ड से बरामद कर मंदिर कमेटी को सौंप दिया गया है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.