पूर्णिया, नवम्बर 24 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी में प्रखंड उप प्रमुख पद के लिए मंगलवार को चुनाव कराया जाएगा जिसको लेकर अनुमंडल प्रशासन की ओर से तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि अनुमंडल सभागार कक्ष में चुनाव होना है। चुनाव के मद्देनजर चुनाव स्थल पर निषेधाज्ञा लागू रहेगी। वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व कुछ पंचायत समिति सदस्यों ने तत्कालीन प्रखंड उप प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लगाया था। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद दोबारा प्रखंड उप प्रमुख पद के लिए मंगलवार को चुनाव कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.