पूर्णिया, जनवरी 9 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी नगर परिषद के वरिष्ठ व्यवसायी सह मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाती लाल अग्रवाल की बीती रात 95 वर्ष के उम्र में निधन हो गया। वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार की रात्रि उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना पर पूरे बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। दिवंगत व्यवसायी प्रभाती लाल अग्रवाल की पहचान बनमनखी में प्रतिष्ठित व्यवसायी के रूप में वर्षों से रही है। उनके निधन की सूचना मिलते ही सैकड़ों व्यवसायियों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पार्थिव शरीर का दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। प्रभाती लाल अग्रवाल अपने पीछे तीन पुत्र एवं तीन पुत्रियों सहित नाती, पोता समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये। विधायक सह विधानसभा सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि, बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष ...