हल्द्वानी, अप्रैल 30 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में मंगलवार देर रात दो समुदायों के बीच बवाल हो गया था। यहां पथराव के बाद बुधवार को पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज कर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के बनभूलपुरा बीती रात को दो समुदाय में झगड़ा हो गया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर भीड़ जमा थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस को कब्रिस्तान गेट पर पथराव की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दो समुदायों में गाली-गलौज और पत्थरबाजी हो रही थी। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को तितर-बितर किया। अब ऐक्शन लेते हुए पुलिस ने 7 लोगों पर शिकंजा कसा है। बाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर सौंपी। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.