चम्पावत, जनवरी 31 -- बनबसा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को पुलिस ने नगर में यातायात जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान रैली में लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया। एसपी अजय गणपति और सीओ शिवराज सिंह राणा के निर्देश में बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण के नेतृत्व में यातायात जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारिंयों के अलावा टुकटुक, रिक्शा चालकों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.