चम्पावत, फरवरी 24 -- चम्पावत। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बनबसा में 28 फरवरी को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी ने बताया कि सीडीओ डॉ. जीएस खाती की अध्यक्षता में नगर पंचायत बनबसा में आयोजित होने वाले इस शिविर की तिथि को आकस्मिकता के दृष्टिगत बदला गया है। नोडल अधिकारी ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे जहाँ जन-समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.