लखीमपुरखीरी, अगस्त 5 -- भारी बारिश का असर शारदा नदी के जलस्तर पर दिखाई दे रहा है। सोमवार को बनबसा बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी शारदा में छोड़ा गया। शारदा नदी ने कटान शुरू कर दिया। फसल डूब गईं। उफनाई शारदा से पशुओं के चारे का संकट पैदा हो गया। कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बझेड़ा गांव को बचाने के लिए एक सप्ताह से बाढ़ खंड विभाग प्रयास कर रहा है। बनबसा बैराज के सूत्रों के मुताबिक सुबह छह बजे नदी में एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी पहुंच गया था। जो दोपहर को करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पर पहुंच गया। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बारिश हो रही है। नेपाल की नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण उसका जोर बनबसा बैराज पर पड़ रहा है। बनबसा बैराज से शारदा नदी में पानी की छोड़ा जा रहा है। बनबसा बैराज से छोड़े जाने वाला पानी 12 घंटे में शारदा नदी में आत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.