चम्पावत, मार्च 18 -- टनकपुर। भारत-नेपाल सीमा से लगे जगबुड़ा पुल के पास बनबसा थाना बनेगा। 4.22 करोड़ की लागत से दो मंजिले भवन का निर्माण किया जाएगा। कार्यदाई संस्था को पहली किश्त के रूप में 1.69 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। बनबसा थाना एनएच के चौड़ीकरण की जद में आ रहा है। पेयजल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर गिरीश पंत ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया के बाद अगले माह से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। दो मंजिला भवन में प्रथम तल में थाना और पहली मंजिल में महिला और पुरुष बैरक का निर्माण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.