अलीगढ़, जनवरी 26 -- अलीगढ़। वार्ड 62 कुंवर नगर कालोनी में तीन माह पहले बनी नाली की दीवार टूटकर गिरने लगी है। जीएस स्कूल के पास तीन माह पहले नाली व पुलिया का निर्माण हुआ था। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि पानी ईंट रखकर चिनाई की थी। जिसके कारण अब दीवार व नाली टूटने लगी है। दोबारा इसको सही कराने के लिए लोग नगर निगम में चक्कर लगा रहे हैं। कुंवर नगर निवासी अनोखेलाल ने बताया कि निर्माण कार्य में पहले ही गड़बड़ी थी जिसके कारण नाली टूटने लही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...