गोरखपुर, मार्च 18 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। पाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत भक्सा में पंचायत भवन तैयार है, लेकिन एक साल का समय बीतने के बाद संचालन शुरू नहीं हुआ है।जिसके कारण ग्रामीणों को आठ से दस किलोमीटर दूर ब्लाक का चक्कर लगाना पङ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। क्षेत्र का भक्सा गांव राप्ती नदी के किनारे बसा है।जिसकी आबादी करीब पांच हजार है। पूरा कछारा क्षेत्र है।उस गांव की दूरी ब्लाक मुख्यालय से करीब आठ से दस किलोमीटर होगी।अब किसी भी काम के लिए ग्रामीणों को ब्लाक तक भाग दौङ करनी पङती है।जिससे उनका पूरा दिन खराब हो जाता है। ग्रामीण सुरज कुमार,उमेश यादव,निघूरी प्रसाद,बलदेव यादव,सुरेश प्रसाद समेत अन्य ने बताया सरकार ग्राम पंचायत में बीस लाख की लागत से पंचायत भवन का निर्माण कराया।जहा सचिव, प्रधान व पंचायत सहायक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.