शामली, फरवरी 22 -- शामली। डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने शनिवार को नगर पंचायत बनत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निकाय में कार्यरत नियमित, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को राज्य वित्त आयोग से दिए जा रहे वेतन, पीएफ सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। डीएम ने भवनकर, जलमूल्य आदि देयों की वसूली, विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों, नामांतरण प्रकरणों तथा पेयजल व नाले के पानी की टेस्टिंग रिपोर्ट से संबंधित पत्रावलियों की भी जांच की, जो संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के दौरान डीएम ने नगर पंचायत के जर्जर पम्प हाउस की मरम्मत के निर्देश दिए। साथ ही नामांतरण प्रक्रिया और ऑर्गेनिक कम्पोस्टिंग मशीन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके अतिरिक्त नगर से निकलने वाले...