गोरखपुर, अप्रैल 5 -- गुलरिहा, हिंदुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के बनगाई जंगल में शुक्रवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई, आग धीरे धीरे करीब डेढ़ किमी तक जंगल में फैल कर रिहायशी इलाके तक पहुंच गई। ग्रामीण,वन विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई। जिससे जंगल के किनारे लगे गेहूं की फसल बच सकी। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे बामंत माता मंदिर के किनारे से आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद आग धीरे धीरे विकराल रूप लेते हुए बनगाई गांव,मुहम्मदपुर बंगला होते हुए चिलुआ नदी के किनारे तक फैल गई। जगह जगह ग्रामीण पेड़ की डाल बाल्टी की पानी से आग बुझाने में लगे रहे। उधर फायर ब्रिगेड की टीम व डायल 112 नंबर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर गुलरिहा थाने के दरोगा अभिषेक कुशवाहा ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में लगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.